बुराड़ी में नशे के पैसों के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली- उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित कमल विहार में बुधवार रात चाकूबाजी की वारदात में 22 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशे के पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया और नाबालिगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश और नशे के पैसों के विवाद को हत्या की वजह बताया है। घटनास्थल से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक पंकज का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात पूर्व नियोजित थी या विवाद के दौरान अचानक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *