दोस्त के घर गया युवक की गला दबाकर हत्या, हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना

पानीपत- हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के वैसर गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतीश के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सतीश सोमवार रात करीब 12 बजे गांव निवासी विकास के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने सतीश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

 बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी विकास ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि सतीश की हत्या हो चुकी है और शव उसके घर में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *