जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम

जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम

डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून। जनपद में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित दिशा-ध्याणी कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की व्यापकता और महत्व को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी को आयोजन के संचालन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और अपनी जिम्मेदारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करें।

डीएम ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश भी दिए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं, उपलब्धियों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करने की व्यवस्था करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभागीय स्टॉल आकर्षक, सुव्यवस्थित और जनोपयोगी हों, ताकि कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसवंत सिंह चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला खेल अधिकारी शुभांगी गुरुंग, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी चक्रपाणी मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *